छत्तीसगढ़

ज्ञानभारतम मिशन : पाण्डुलिपियों को सहेजने के लिये होगा सर्वे

Nil dhankar
22 April 2026 2:12 PM IST
ज्ञानभारतम मिशन : पाण्डुलिपियों को सहेजने के लिये होगा सर्वे
x

बलौदाबाजार। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा ज्ञानभारतम मिशन अंतर्गत पाण्डुलिपियों को संरक्षित व सहेजने के लिये अभियान चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत जिले में उपलब्ध पाण्डुलिपियों क़ी सूची तैयार करने के लिये प्रगणको द्वारा सर्वे किया जाएगा। मुख्य सचिव विकास शील ने बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर एवं जिला समिति क़ी सदस्यों क़ी बैठक लेकर सर्वे पाण्डुलिपि सर्वे में तेजी लाने के निर्देश दिये।

मुख्य सचिव ने कहा कि ज्ञानभारतम मिशन का उद्देश्य हमारी संस्कृतिक धरोहर को संरक्षित करना है। इसमें कम से कम 75 वर्ष पुराने पाण्डुलिपि, ताम्रपत्र, ताड़पत्र को शामिल किया गया है। पाण्डुलिपि से सम्बधित जानकारी ज्ञानभारतम एप्प में अपलोड किया जाएगा।

पाण्डुलिपियों को बड़ी सावधानी से स्कैनिंग कर डिजिटलीकरण किया जाएगा। पाण्डुलिपि के समबंध में जानकारी कोई भी डे सकता है। किसीबके पास ग्रन्थ या पत्र के रूप में पाण्डुलिपि होने पर प्रशासन केवल उसको संरक्षित करते हुए स्कैनिंग करेगा, मूल पाण्डुलिपि केवल व्यक्ति क़ी इच्छा पर ही प्रशासन अपने पास रखेगा। उन्होंने कहा कि सभी जिले सर्वे का कार्य 31 मई तक पूरा करें। इस दौरान मंदिर,मठो,स्कूल, कॉलेज, ग्रंथालय,ऐतिहासिक स्थलों क़ी जानकारी लेकर गहन सर्वे कर सूची तैयार करें। जिले के इतिहासकार, साहित्यकार, पत्रकार, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं उनके परिवार के सदस्यो से चर्चा कर जानकारी एकत्रित करने कहा।


Next Story