छत्तीसगढ़

Raipur में एक कॉल पर लगा गटर का ढक्कन, रहवासियों ने CM साय को किया धन्यवाद

Shantanu Roy
24 July 2024 11:00 PM IST
Raipur में एक कॉल पर लगा गटर का ढक्कन, रहवासियों ने CM साय को किया धन्यवाद
x
छग
Raipur. रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन धरातल पर दिखने लगे हैं जहां मात्र एक फोन कॉल पर समस्याओं का त्वरित निराकरण हो रहा है। जिला प्रशासन द्वारा विगत दिनों शुरू किए गए जनसमस्या निवारण कॉल सेंटर में कबीर नगर फेस वन के रहवासी श्री सक्षम कुमार ने गटर का ढक्कन नहीं होने से कोई अनहोनी न हो, इसके पूर्व कॉल सेंटर में फोन घुमाया। इसके तुरंत बाद शिकायत दर्ज कर निगम के अधिकारियों को तुरंत जानकारी दी गई। इसके तत्पश्चात निगम के कर्मचारी मौके के लिए रवाना हुए।गटर के मुहाने पर चेम्बर लगाया गया। इस त्वरित कार्य की नागरिकों ने सराहाना की एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय तथा कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह को धन्यवाद दिया।
Next Story