छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में गुटखे से भरी ट्रक की लूट, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

Nil dhankar
24 Jan 2022 2:14 PM IST
छत्तीसगढ़ में गुटखे से भरी ट्रक की लूट, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप
x
BREAKING

बिलासपुर। दिन दहाड़े बिलासपुर के तोरवा थाना क्षेत्र में गुटखे से भरी ट्रक को लुटेरों ने लूट लिया है। लूट हुए समान की कीमत लगभग 8 से 10 लाख के आसपास की बताई जा रही है।

घटना अब से कुछ देर पहले की है। बिलासपुर के सिरगिट्टी से राजश्री गुटके फैक्ट्री से माल भरकर एक ट्रक कोरबा के लिए निकला हुआ था इस दौरान धुमा चौक के पास कुछ अज्ञात बदमाश वाहन में सवार होकर आए और ट्रक में रखे 8 से 10 लाख के गुटखे को लूट कर चले गए। इधर इस घटना के बाद बिलासपुर पुलिस ने नाकेबंदी कर आरोपी लुटेरों की तलाश में जुट गई है। फिलहाल अभी तक के कोई सूचना लुटेरों की पुलिस को नहीं मिल पाई है।


Next Story