गुरुकुल स्कूल का छात्र छत से गिरा, इलाज के दौरान हुई मौत

जगदलपुर: दंतेवाड़ा जिले के आस्था गुरुकुल बालक आवासीय विद्यालय में 9वीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र अशोक कुमार कड़ती की मौत हो गई। छात्र की मौत मंगलवार की रात जगदलपुर के डिमरापाल मेडिकल कॉलेज में हुई। लेकिन बच्चे की मौत के बाद दंतेवाड़ा में जबरदस्त हड़कंप मच गया है। बच्चे के बड़े भाई ने आरोप लगाया है कि, छत से गिरने की वजह से उसके भाई अशोक की मौत हुई है। इसकी जानकारी मिलते ही कलेक्टर दीपक सोनी ने ADM अभिषेक अग्रवाल के नेतृत्व में पांच सदस्यीय जांच टीम बनाकर तुरंत आस्था गुरुकुल भेजा। जो इस मामले की जांच कर रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





