
रायपुर। आरंग विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कुटेसर मे शुक्रवार 26 दिसंबर 2025 को गुरु घासीदास जयंती समारोह एवं एक दिवसीय राज्य स्तरीय लोकनृत्य महोत्सव आयोजित है। सरपंच सुभाष बंजारे ने जानकारी देते हुए बताया है कि समारोह में मुख्य अतिथि गुरु खुशवंत साहेब केबिनेट मंत्री व आरंग विधायक रहेंगे वही अति विशिष्ट अतिथि गुरु गोसाई शक्ति दास साहेब व विशिष्ट अतिथिगण के रूप मे जनप्रतिनिधि के साथ लोककलाकार भी शामिल होंगे।
दोपहर 2 बजे से गुरू घासीदास के 6 वां वंशज धर्मगुरु गोसाई शक्ति दास साहेब गुरूद्वारा खपरीपुरी धाम का आगमन होगा जिसके स्वागत चरण वंदन पंथी नृत्य द्वारा किया जाएगा, 3 बजे से दीप जलाकर गुरू गद्दी पूजा अर्चना श्वेत झंडा रोहण के बाद गुरू द्वारा जन समूह को सम्बोधित किया जायेगा, शाम 4 बजे से अतिथिगण के आगमन पश्चात सभी उद्बोधन देंगे।
समाजसेवी सत्यदेव ढीढी ने बताया रात्रि 10 बजे से भूपेन्द्र साहू कृत छत्तीसगढ़ी लोककला मंच 'रंग सरोवर' बारूका गरियाबंद की शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुति होगी। कार्यक्रम संयोजक दिनेश जांगड़े ने बताया सांस्कृतिक आयोजन में सतनाम संगम पंथी विरेन्द्र टंडन बोरीया बेमेतरा, जय सतनाम पंथी गौकरण दास बघेल पेण्ड्रीतराई दुर्ग, मां के महिमा सुवा नृत्य दिलीप साहू गोईन्दा आरंग, आदर्श सत के लहर पंथी किशन कोसले मुढ़िया मुंगेली, जय सतनाम बालिका पंथी हिरादास कुर्रे बीरगांव रायपुर, उपकार राष्ट्रीय पंथी सलीम जांगड़े कुटेसर रायपुर, झंकार राष्ट्रीय पंथी धनीराम गिलहरे कुटेसर रायपुर के कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक लोकनृत्यों की प्रस्तुति देंगे। मीडिया साथी देव हीरा लहरी ने बताया आरंग विधानसभा के इस गांव में प्रतिवर्ष भव्य व बड़े स्तर पर जयंती कार्यक्रम को मनाते आ रहे है, सरपंच सहित सभी पंचायत प्रतिनिधि व सतनामी समाज ग्राम कुटेसर ने कार्यक्रम मे शामिल होने सभी को आमंत्रित किया है।





