
रायगढ़। घरघोड़ा जयस्तंभ चौक पर साथियों के साथ एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले दो आरोपी पकड़े गए हैं। घरघोड़ा पुलिस हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही थी। पुलिस के मुताबिक आरोपी जने कुर्रे व उसके साथियों ने वार्ड नंबर 13 के विकास ठाकुर नामक युवक पर पिछले दिनों मामूली झगड़े के बाद चाकू से हमला किया था।
विकास को गंभीर चोट आई थी। पुलिस ने जने और उसके साथियों पर धारा 307 के तहत मामला दर्ज किया था। गुरुवार को पुलिस को उसके नगर में घूमने का पता चला जिसके बाद पुलिस ने दबिश देकर जने कुर्रे और बबूल वारे गिरफ्तार किया। आदतन अपराधी जने कुर्रे व उसके साथियों द्वारा युवा संगठन बना पूर्व में भी कई बार तलवार बाजी, लूटपाट, चोरी, सहित अन्य घटना को अंजाम दे चुके है साथ ही पूरे क्षेत्र में नशे का लेबलेट, सिरप, गांजा, व्यापार चलाया जा रहा है जिससे क्षेत्र की युवा पीढ़ी नशे की लत के कारण कई अपराध को अंजाम दे रहे हैं।





