छत्तीसगढ़

रायपुर में गन डीलर गिरफ्तार, कमर में पिस्टल फंसाकर लोगों को धौंस दे रहा था युवक

jantaserishta.com
28 Dec 2021 8:35 PM IST
रायपुर में गन डीलर गिरफ्तार, कमर में पिस्टल फंसाकर लोगों को धौंस दे रहा था युवक
x
पढ़े पूरी खबर

रायपुर: पुलिस ने महज 22 साल के गन डीलर को गिरफ्तार किया है। युवक मूलत: बिहार का रहने वाला है। रायपुर की सड़क में ये कमर में पिस्टल फंसाकर कुछ लोगों को धौंस दे रहा था। वो भी थाने से महज 100 मीटर की दूरी पर। कुछ लोगों ने इसकी जानकारी थाने में दे दी। टिकरापारा इलाके की पुलिस ने इस पिस्टल के साथ पकड़ लिया।

थाने से मिली जानकारी के मुताबिक युवक का नाम मोहम्मद सरफराज है। थाने से कुछ ही दूर पर संतोषी नगर चौक पर मिश्रा होटल के ठीक सामने यह पिस्टल लेकर पहुंचा हुआ था, युवक पिस्टल को बेचना चाहता था। खबर है कि चौक के पास ही कोई, शख्स इससे हथियार लेने आने वाला था पुलिस उसका भी पता लगा रही है।
पुलिस के मुताबिक 22 साल का सरफराज साल 2010 से रायपुर में रह रहा है, वह मूलतः बिहार के दरभंगा जिले का रहने वाला है। कुछ महीने पहले दरभंगा से ही वह पिस्टल लेकर रायपुर आया और इसे बेचकर मुनाफा कमाने की ताक में था । सरफराज मोती बाग के पास एक कपड़े की दुकान भी लगाता है, पुलिस को शक है कि इससे पहले भी रायपुर के कुछ लोगों को सरफराज ने हथियार बेचे होंगे। इसे थाने लाकर अब फिलहाल पूछताछ की जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story