गुमटी आदि को रात 10 बजे तक संचालन की अनुमति, रायपुर पुलिस द्वारा की जा रही नियमित मानिटरिंग

रायपुर: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, रायपुर प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी रायपुर के द्वारा कोविड संक्रमण की स्थिति को देखते हुए, होटल, रेस्टोरेंट, फुड पार्क आदि को रात 11 बजे तक एवं ठेला, गुमटी आदि को रात्रि 10 बजे तक संचालन करने की अनुमति दी गयी है। रायपुर पुलिस के द्वारा इन निर्देशों का पालन कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इसके लिए थानों को अतिरिक्त पेट्रोलिंग भी प्रदाय किया गया है। नगर पुलिस अधीक्षक व थाना प्रभारियों द्वारा स्वयं इसकी मानिटरिंग की जा रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





