छत्तीसगढ़

गुलाब चक्रवात: तटों से टकराने के बाद कमजोर पड़ा तूफान, छत्तीसगढ़ में भी दिखा असर

jantaserishta.com
27 Sept 2021 8:26 AM IST
गुलाब चक्रवात: तटों से टकराने के बाद कमजोर पड़ा तूफान, छत्तीसगढ़ में भी दिखा असर
x

सुकमा। चक्रवाती तूफान गुलाब का असर छत्तीसगढ़ में देखने को मिल रहा है। आंध्रप्रदेश, तेलंगाना राज्यों से जुड़े सीमावर्ती जिले में बीती देर रात से बारिश हो रही है। बारिश के साथ ठंडी हवाएं भी चल रही है।

बता दें कि मौसम विभाग ने गुलाब तूफान को लेकर छत्तीसगढ़ में अलर्ट जारी किया है। वहीं अब तट से टकराने के बाद प्रदेश के कई इलाकों में बारिश हो रही है। इधर राजधानी रायपुर में बीती रात से ठंडी हवाएं चल रही है। जिसके चलते तापमान में कमी आई है।
चक्रवाती तूफान गुलाब का दक्षिण बस्तर के कई इलाकों में देर रात से बारिश हो रही है। सुकमा, छिंदगढ़, दोरनापाल, कोन्टा समेत कई इलाक़ों में बारिश के साथ-साथ ठंडी हवाएं चल रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story