छत्तीसगढ़

व्यापारिक सूझबूझ से एक विशिष्ट पहचान बनाई है गुजराती समाज ने : MP बृजमोहन अग्रवाल

Nil dhankar
9 Feb 2026 8:59 AM IST
व्यापारिक सूझबूझ से एक विशिष्ट पहचान बनाई है गुजराती समाज ने : MP बृजमोहन अग्रवाल
x

रायपुर। सांसद बृजमोहन अग्रवाल राजधानी रायपुर में 'गुजरात स्टेट नॉन-रेसिडेंट गुजराती फाउंडेशन' एवं 'एन.आर. गुजराती एसोसिएशन, छत्तीसगढ़' द्वारा आयोजित 'गुजराती मीट एवं भव्य डायरो' कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

उन्होंने कहा, छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर गुजराती समाज ने अपनी मेहनत, सेवाभाव और व्यापारिक सूझबूझ से एक विशिष्ट पहचान बनाई है।गुजरात की समृद्ध लोक परंपरा 'डायरो' के माध्यम से कला और संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला। समाज के सभी बंधुओं के साथ बिताया यह समय ऊर्जा और अपनत्व से भरा रहा। इस सफल आयोजन के लिए पूरी टीम को हार्दिक बधाई!



Next Story