छत्तीसगढ़

गार्ड और दंपति घायल, तेज रफ्तार ट्रेलर का कहर

Nil dhankar
25 March 2025 4:59 PM IST
गार्ड और दंपति घायल, तेज रफ्तार ट्रेलर का कहर
x

कोरबा। तेज रफ्तार ट्रेलर ने पैदल जा रहे गार्ड को कुचल दिया। जिससे अशोक लीलैंड कंपनी के गार्ड मिलन यादव (58) की मौत हो गई। हादसा कोरबा-चांपा मुख्य मार्ग पर हुआ है। जानकारी के मुताबिक, करीब 1 बजे गार्ड मिलन यादव ड्यूटी पर था। कंपनी के पास स्थित एक मंदिर में पूजा करने जा रहा था। इसी दौरान सीमेंट से लदे ट्रेलर ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

ट्रेलर चालक इसराइल खान घटना के बाद मौके से भाग निकला। भागते समय उसने एक बाइक सवार दंपति को भी टक्कर मार दी। हालांकि दंपति को मामूली चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने घटनास्थल से करीब 2 किलोमीटर दूर चालक को पकड़ लिया। चालक ने बताया कि, वो बलौदाबाजार से काबूबेल जा रहा था। उसे राहगीर नजर नहीं आया और हादसा हो गया। डर के मारे वह भाग रहा था। बाद में उसने खुद 112 को फोन कर घटना की जानकारी दी। 112 की टीम ने मौके पर पहुंचकर चालक को उरगा थाना पुलिस के हवाले कर दिया।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक के परिजनों को बुलाकर उनके बयान दर्ज किए गए हैं और पंचनामा की कार्रवाई की जा रही है।

Next Story