छत्तीसगढ़

पार्टी-इवेंट, फार्म हाउस कल्चर से सिर्फ सात दिनों में हो रही 325 करोड़ की जीएसटी की चोरी

Nil dhankar
22 Dec 2025 12:22 PM IST
पार्टी-इवेंट, फार्म हाउस कल्चर से सिर्फ सात दिनों में हो रही 325 करोड़ की जीएसटी की चोरी
x

सरकार को चूना कैसे लगाया जाए, इंटरटेनमेंट के नाम पर कम से कम जीएसटी सेलेब्स का उपयोग

नए साल के जश्न के नाम पर नंगी पार्टी आयोजकों सारे फार्म हाउस, रिसार्ट, क्लब होटल ठेके पर ले लिए

इंट्री फीस में शर्ते लागू के नियम को फालो करते 5 हजार से 5 लाख तय

विदेशी बालाओं की लचकती कमरिया की नजाकत देखने दूसरे राज्य से भी आ रहे मेहमान

मेहमान नवाजी और खातिरदारी का पु ता इंतजाम फार्म हाउस सज धज कर तैयार

नए साल के पार्टी के नाम पर आयोजनकर्ता होटल, रिसार्ट, क्लाब, मॉल सभी मिलकर कर रहे जीएसटी की बड़ी चोरी

रायपुर। राजधानी सहित पूरे प्रदेश में 15 हज़ार से ऊपर नए साल के उत्सव और पार्टी का आयोजन अलग-अलग जगह में हो रहा है और कमोबेश सभी आयोजनकर्ता 5 हजार से पाँच लाख तक एंट्री फ़ीस के रूप में वसूल रहा है लेकिन दुर्भाग्य इस प्रदेश का किसी विभाग की पकड़ इन आयोजन कर्ताओं के ऊपर नहीं फि़लहाल रिपोर्ट्स के मुताबिक़ नए साल के आयोजन होने वाली पार्टी नशा पार्टी और डॉस वाली नंगी पार्टियों का जीएसटी चोरी का बड़े पैमाने में होने की संभावना है सभी आयोजन कर्ता जीएसटी चोरी करने की ख़बरें खुलेआम हो चुकी है । फ़ॉर्म हाउस रिसोर्ट मैं अलग ही खेल चल रहा है 5 लाखसे लेकर 20 लाख रुपये तक फ़ार्महाउस और रिसॉर्ट बुक हो रहे है, यहाँ पर भी जीएसटी पटा रहे हों या नहीं इसकी जानकारी लेने वाला भी कोई नहीं है औऱ न विभाग के जि़ मेदार अधिकारी इस मामले में हस्तक्षेप कर रहे है। जीएसटी अधिकारियों के संज्ञान में मामले होने के बाद भी जीएसटी चोरी रोकने में उदासीनता समझ से परे है।

मनोरंजन कर और जीएसटी की चोरी अधिकांश क्लब फ़ार्महाउस इवेंट कर्ताधर्ता पार्टी से होने वाली आय पर आबकारी कर जीएसटी या मनोरंजन कर आबकारी शुल्क नहीं पटाते हैं सीधा चोरी कर रहे हैं। सरकार को हज़ार करोड़ से ज़्यादा व्यापार पर जीएसटी का नुक़सान क्लब हाउस फ़ार्म हाउस और इवेंट में वालों से होता है तो पूरे प्रदेश में 3000 से ज़्यादा फ़ार्महाउस पार्टी इवेंट शूटिंग और तरह तरह के अवैध कारनामों में सुचारु रूप से स िमलित है उसी प्रकार पूरे प्रदेश में 250 से ऊपर क्लब दो नंबर की पार्टी कर रहे हैं जिसमें इंट्री फीस के नाम से टेबल बुकिंग के नाम पर करोड़ों रुपया की वसूला जाता हैं ढाई सों क्लब के अनुसार पूरे प्रदेश में नए साल के जश्न को नाम पर छोटी-बड़ी 3 हजार से ज्यादा पार्टी का आयोजन होता है ।

नए साल की पार्टी एक मोटे अनुमान के अनुसार हर साल सौ करोड़ के आसपास के बीच में होता है । अठारह पर्सेंट जीएसटी जोड़ा जाए तो प्रति पार्टी ढाई करोड़ एवरेज से जीएसटी चोरी होती है। 15 करोड़ से ज़्यादा जीएसटी चोरी सिर्फ क्लब वाले करते इसी के अनुसार पूरे प्रदेश में तीन हज़ार से ऊपर फ़ार्म हाउस इवेंट आयोजन करते है तथापि फि़ल्मों की ओर गानों की शूटिंग करते हैं जिसमें भी 18 फीसदी परसेंट जीएसटी सीधा चोरी होती है 3 हज़ार फ़ॉर्म हाउस प्रतिदिन दो बुकिंग के हिसाब चालीस हज़ार रुपया प्रति बुकिंग भी जोड़ा जाए तो एक लाख रुपया लगभग प्रतिदिन जीएसटी चोरी प्रत्येक फ़ॉर्म फ़ार्महाउस का मालिक करता है ।

प्रदेश में 6 सौ फ़ार्महाउस नए साल के जश्न का स्वागत करने तैयार : प्रदेश में 6 सौ फ़ार्महाउस नए साल के जश्न को व्यापार के रूप में तब्दील कर हर साल करोड़ों की जीएसटी चोरी करते हैं, राजधानी के आसपास चौबीस फ़ॉर्म हाउस में 6करोड़ जीएसटी चोरी होने के कारण 180 करोड़ छत्तीसगढ़ शासन को सीदा नुक़सान हो रहा है । पुलिस के अलावा किसी विभाग ने फ़ार्महाउस क्लब और इवेंट अभी तक दख़ल नहीं दिया । सबसे आश्चर्य का विषय हैं जीएसटी अमला सुस्त अनजान और शांत बेठा हुआ है या घर में इत्मिनान से सो रहे।

करोड़ों का चूना : सभी विभागों को पार्टी और इवेंट कर्ता स्पेशल पास, वीआईपी पास, जुगाड़ कर दिया जाता है। यहां तक की प्रदेश के सभी बड़े अधिकारी अपने अपने परिवार के लिए सीट सुरक्षित करने में ही ज्यादा ध्यान देते हैं। इस लिए नंबर 1 और नंबर 2 की कमाई तथा जीएसटी या अन्य कर किसी भी अधिकारी का ध्यान नहीं जाता है। और दिलचस्पी नहीं दिखाते।

जीएसटी अधिकारी की मिलीभगत से होटल, क्लब, पार्टी लान, इवेंट, फार्म हाउस को जीएसटी टैक्स में खुली छूट, मौके बे- मौके इवेंट और पार्टी में मु त में मजा करने अलग से मिलता, इस लिए जीएसटी अधिकारी या विभाग ने कभी भी गंभीरता से होटल, क्लब, फार्म हाऊस, इवेंट कर्ताधर्ता नोटिस देकर किसी भी प्रकार का वास्तविक और भौतिक जांच नहीं करते है सरकार को करोड़ों अरबों की जीएसटी की वसूली हो सकती है।

Next Story