छत्तीसगढ़

हवाला से जीएसटी चोरी, घुसपैठियों का कारनामा

Nilmani Pal
17 Dec 2025 11:21 AM IST
हवाला से जीएसटी चोरी, घुसपैठियों का कारनामा
x

हवाला से पूरे देश में जीएसटी-एक्साइज चोरी का खेल, केंद्रीय एजेंसियां सजग

प्रदेश में पुलिस, जीएसटी, आयकर, डीआरआई और ईडी की आंख बंद क्यों, बड़ी और कड़ी कार्रवाई कब

सट्टा-जुआ, तस्करी का पैसा हवाला के जरिए सेकंडों में लगाया जाता है ठिकाना

घुसपैठिये और तस्कर करते हैं सबसे ज्यादा हवाला और कर रहे देश को कमजोर

दो नंबर के सारे कारोबार हवाला के

जद में, सरकार या अन्य एजेंसिया नहीं कस पा रही शिकंजा

बड़े राजनीतिक रसूखदारों के दो नंबर के पैसे को हवाला वाले ही मार्केट में 2 परसेंट में चलाते है, घुसपैठियों को संरक्षण भी दे रहे

रायपुर (जसेरि)। हवाला कारोबारियों ने हवाले के जरिए पूरे देश को जकड़ लिया है। खुले आम जीएसटी-एक्साइज चोरी होते देखने के बाद भी इस मामले में विभाग का मौन रहना हवाला के हौसले बुलंद कर जीएसटी चोरी को बढ़ावा दे रहा है। प्रदेश में हवाला कारोबार सिर चढक़र बोल रहा है। गुरु नानक चौक, भैसथान, फाफाडीह, गंज पारा, एमजी रोड सदर बाज़ार, गुढिय़ारी, अवंति बाई नगर, सुंदर नगर हवाला कारोबारियों के ऑफि़स खुलेआम लाखों करोड़ों का प्रतिदिन हवाला का भुगतान कर रहे और भुगतान ले रहे है। व्यापार जो नक़द में होता है जो दो नवंबर में होता है उस व्यापार के पैसे का लेन देन हवाला के ज़रिए उस पैसे को एक नंबर में करने का एक काला कारोबार है जहां सारे काले पैसे सफेद हो जाते है।

इस तरीक़े से नक़दी लेन देन होने के कारण बड़े पैमाने में जीएसटी की चोरी भी होती है देश के साथ राष्ट्र द्रोह जैसा अपराध हवाला कारोबारी नक़दी लेन देन घात कर रहा है इनकम टैक्स विभाग जीएसटी विभाग और पुलिस विभाग सीधा कार्रवाई हवाला कारोबारियों प्रे कर सकता है प्रथम दृष्टि से हवाला कारोबारी कहा काला कारनामा तीनों विभाग के अंतर्गत आता है क्यों नहीं हो रही है पुलिस कार्रवाई हवाला कारोबारी रुपये क्यों इनकम टैक्स वाले हवालात के ऑफिसों में छापा नहीं मारा है और जीएसटी विभाग आग बंद कर घर से खुलेआम गोरे हवाला कारोबार को सहन कर रहा है ये सब चर्चा है और जाँच का विषय भी है बड़े हवाला कारोबारी प्रतिमाह अपनी सुरक्षा हेतु छुटभैये कांग्रेस के नेता और वार्ड पार्षद ने अपने सर्वेक्षण हेतु प्रतिमाह कमीशन देकर रखे हुए हैं छत्तीसगढ़ बनने के बाद हवाला कारोबार दिन प्रतिदिन छत्तीसगढ़ में पनपता गया विशाल छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था को आर्थिक चोट पहुँचा रहा है। ये हवाला कारोबार शासन प्रशासन मौन है हवाला कारोबारियों के हौसले बुलंद है किसी भी राजनीतिक दल में दख़ल रखने की ताक़त रखते हैं इसलिए हवाला कारोबार बेरोकटोक निरंतर चल रहा है।

जनता से रिश्ता ने खुले तौर पर ये अपने अख़बार के माध्यम से समाचार में लगातार खुले तौर पर लिखा रहा है हवाला कारोबारियों के नाम पता भी हमारे समाचार में लगातार छापा है इसके बावजूद संधित विभागों का संज्ञान में नहीं लेना आश्चर्य औऱ शोध का विषय है कि आखिर हवाला के आगे प्रशासन नतमस्तक क्यों।

जनता से रिश्ता के पास पक्के सबूत उपलब्ध है। किसी भी जांच एजेंसी को आवश्यकता पडऩे पर संपूर्ण जानकारी साझा की जा सकती है। जिसमें हवाला कारोबारियों के नाम, सोना तस्करों के नाम, लोहा कारोबारियों के नाम, नेपाल से तस्करी करने वाले स्मगलरों के नाम तथा छत्तीसगढ़ में नकली दवाओं के कारोबारियों की संपूर्ण सूची उपलब्ध कराई जा सकती है।

Next Story
null