छत्तीसगढ़
कबाड़ व्यवसायी के ठिकाने पर जीएसटी विभाग का छापा, खंगाले जा रहे दस्तावेज
jantaserishta.com
10 Nov 2024 10:54 AM IST

x
छत्तीसगढ़.
कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में शनिवार को जीएसटी की टीम ने कबाड़ी मुकेश साहू उर्फ बरबट्टी के गोदाम और घर पर छापेमारी की। रायपुर से आई जीएसटी टीम ने गोपनीय तरीके से दबिश दी। मामला राताखार इलाके का है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सर्विस टैक्स में चोरी करने को लेकर जीएसटी ने यह छापा मारा है। रायपुर से टीम दोपहर लगभग 1 बजे कोरबा पहुंची थी। कबाड़ी के ठिकानों पर दस्तावेज की जांच चल रही है। चार अधिकारियों की टीम लोगों से पूछताछ कर रही है। इससे पहले भी विभाग छापेमारी कर चुका है।
कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर जिले में कबाड़ व्यवसाय पूरी तरह से बंद है। जिले के थाना चौकी प्रभारी को भी विशेष निर्देश दिए गए हैं कि उनके क्षेत्र में अगर कबाड़ से जुड़े कोई भी व्यापार हुए, तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





