छत्तीसगढ़

फरसा लेकर सड़क पर उतरे बदमाशों का ग्रुप, एक गिरफ्तार

Nil dhankar
28 March 2024 5:55 PM IST
फरसा लेकर सड़क पर उतरे बदमाशों का ग्रुप, एक गिरफ्तार
x

महासमुंद। शहर में युवकों के झुंड ने रात में फरसा एवं धारदार हथियार लहराकर दहशत फैलाई. यह करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. इस मामले में पुलिस ने जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने की बात कही है. यह मामला महासमुंद के गुडरूपारा वार्ड का है.

सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की पेट्रोलिंग पर सवालिया निशान उठने लगा है. आचार संहिता के बाद भी शहर में दहशतगर्दों की भयावह तस्वीरें सामने आई है. सीसीटीवी कैमरे में कैद वीडियो को 27 मार्च की रात करीब 2 बजे की बताई जा रही है. इस मामले में एडिशनल एसपी प्रतिभा पांडे ने कहा, जल्द सारे आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा. एक की गिरफ्तारी हो चुकी है.


Next Story