छत्तीसगढ़
छापरटोली में सोलर हाई मास्ट लाइट स्थापना का हुआ भूमि पूजन
Shantanu Roy
28 July 2026 9:57 PM IST

x
छग
Jashpur. जशपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के दूरदर्शी नेतृत्व में प्रदेश में शहरों से लेकर गांवों तक बेहतर आधारभूत सुविधाएं विकसित करने के साथ-साथ सुदृढ़ विद्युत एवं प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत अधोसंरचना के विस्तार, नए विद्युत उपकेंद्रों के निर्माण, विद्युत लाइनों के सुदृढ़ीकरण, ट्रांसफार्मरों की पर्याप्त उपलब्धता तथा नवीकरणीय ऊर्जा के उपयोग को प्राथमिकता दी जा रही है। जिले में आवश्यकता के अनुरूप नए विद्युत उपकेंद्र स्थापित किए गए हैं। इसके साथ ही कुनकुरी विकासखंड के हर्राडांड़ में 400 केवी सब-स्टेशन सहित अन्य विद्युत उपकेंद्रों का निर्माण कार्य भी प्रगति पर है। इन प्रयासों से जिले में विद्युत आपूर्ति और अधिक सुदृढ़ एवं विश्वसनीय बन रही है।
इसी क्रम में कुनकुरी विकासखंड के ग्राम पंचायत जामचुंवा के छापरटोली में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा स्वीकृत सोलर हाई मास्ट लाइट के स्थापना कार्य का विधिवत भूमि पूजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने कहा कि सोलर हाई मास्ट लाइट स्थापित होने से छापर टोली सहित आसपास के क्षेत्र में रात्रिकालीन प्रकाश व्यवस्था बेहतर होगी। इससे ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी, साथ ही सुरक्षा व्यवस्था भी और अधिक सुदृढ़ होगी। उन्होंने कहा कि नवीकरणीय ऊर्जा आधारित यह पहल ग्रामीण विकास और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम है। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में क्षेत्र में तेजी से हो रहे विकास कार्यों के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ गांवों तक प्रभावी रूप से पहुंच रहा है। भूमि पूजन कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य अनिता सिंह, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष बालेश्वर यादव, उमेश यादव, विकास नाग, सतकुमार यादव, महेश प्रधान, उमेश सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





