छत्तीसगढ़
रायपुर में हुई खूनी वारादत ने पूरे शहर को दहला दिया, देखें लेटेस्ट VIDEO
jantaserishta.com
22 Feb 2023 5:59 PM IST

x
रायपुर के एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने घटना के संदर्भ में मीडिया को बताया है कि इस हत्याकांड की जांच की जा रही है।
रायपुर (आईएएनएस)| छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, यहां रिसेप्शन से पहले दूल्हे ने दुल्हन की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी और खुद आत्महत्या कर ली। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है और इस हत्याकांड के पीछे लव ट्रायंगल की भी आशंका जताई जा रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को टिकरापारा के बृजनगर इलाके में रिसेप्शन था। यहां असलम अहमद और कैकशां बानों की 19 फरवरी को शादी हुई थी, दोनों के रिसेप्शन की तैयारी चल रही थी और दोनों इसके लिए सज संवर भी रहे थे। दुल्हन का ब्यूटी पार्लर से आई ब्यूटीशियन ने मेकअप भी किया था।
पुलिस ने बताया है कि दोनों एक कमरे में थे, जिसे उन्होंने अंदर से बंद कर लिया था। इस दौरान दूल्हा और दुल्हन में किसी बात को लेकर विवाद हुआ, दूल्हे असलम ने दुल्हन कैकशां बानो पर चाकू से वार कर दिया और फिर खुदकुशी कर ली, मगर दोनों के शरीर पर कई स्थानों पर चाकू के निशान मिले हैं, इसलिए आशंका इस बात की भी जताई जा रही है कि दोनों ने एक दूसरे को चाकू मारे होंगे।
बताया गया है कि दोनों जब कमरे के अंदर थे और चीख-पुकार की आवाज सुनाई दी तो दरवाजा खुलवाया गया, मगर जब ऐसा नहीं हुआ तो एक व्यक्ति को खिड़की के जरिए अंदर भेजा गया तो उसने देखा कि दोनों के शव लहूलुहान हैं और मौके पर पड़े हैं।
रायपुर के एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने घटना के संदर्भ में मीडिया को बताया है कि इस हत्याकांड की जांच की जा रही है। उसके बाद ही घटना के कारणों का पता चल पाएगा।
Tagsरायपुररायपुर न्यूज़रायपुर पुलिसरायपुर मर्डररायपुर दुल्हन हत्यारायपुर दूल्हा खुदकुशीरिसेप्शनRaipurRaipur NewsRaipur PoliceRaipur MurderRaipur Bride MurderRaipur Groom SuicideReception
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





