छत्तीसगढ़

आशीर्वाद समारोह से गायब दूल्हे ने किया सुसाइड

Nilmani Pal
19 April 2026 9:48 AM IST
आशीर्वाद समारोह से गायब दूल्हे ने किया सुसाइड
x
छग

धमतरी। जिले के कुरूद थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां शादी के दूसरे ही दिन दूल्हे ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम कन्हारपुरी निवासी सिद्धेश्वर कंवर (28) पुत्र रामजोहन कंवर का विवाह 16 अप्रैल को महासमुंद के पास ग्राम डोकरपाली में संपन्न हुआ था। बारात के लौटने के बाद 17 अप्रैल की रात कन्हारपुरी में आशीर्वाद समारोह आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण और दोनों पक्षों के स्वजन शामिल हुए।

समारोह देर रात तक चलता रहा, जिसके बाद सिद्धेश्वर अपने कमरे में सोने चला गया। शनिवार सुबह जब कमरे का दरवाजा नहीं खुला, तो स्वजनों ने आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। संदेह होने पर खिड़की से देखा गया तो वह फांसी पर लटका मिला।

Next Story