छत्तीसगढ़

ग्रीन कॉरिडोर से बची जुड़वा नवजातों की जान

Nil dhankar
24 April 2025 12:03 PM IST
ग्रीन कॉरिडोर से बची जुड़वा नवजातों की जान
x

बिलासपुर। पुलिस ने मानवीय संवेदनशीलता की मिसाल पेश करते हुए दो प्रीमैच्योर (अत्यंत अल्प वजन) जुड़वा नवजातों को सुरक्षित एयर एंबुलेंस तक पहुंचाने के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाकर उन्हें जीवनदान देने में मदद की। यातायात पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मध्यनगरी के एक निजी अस्पताल से चकरभाठा एयरपोर्ट तक ग्रीन कॉरिडोर तैयार किया, जिससे बिना किसी व्यवधान के एंबुलेंस निर्धारित समय में एयरपोर्ट पहुंच सकी।

दोनों नवजातों की स्थिति जन्म के बाद से ही गंभीर बनी हुई थी। उनका वजन और प्लेटलेट्स का स्तर काफी कम था। परिजनों ने बच्चों को बेहतर इलाज के लिए हैदराबाद ले जाने का निर्णय लिया था। हालांकि, अस्पताल से एयरपोर्ट तक की यात्रा एक बड़ी चुनौती थी, जिसे पुलिस ने बखूबी पूरा किया। करीब दोपहर 12:30 बजे एंबुलेंस रवाना हुई, और ट्रैफिक पुलिस की सहायता से तैयार ग्रीन कॉरिडोर पर बिना किसी रुकावट के एयरपोर्ट तक पहुंचाई गई। इस दौरान शहर के आम नागरिकों ने भी सहयोग का परिचय देते हुए रास्ता खाली रखा।

हर चौराहे और प्रमुख स्थानों पर ट्रैफिक जवान तैनात थे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) रामगोपाल करियारे स्वयं पायलेटिंग करते हुए एंबुलेंस के साथ-साथ रहे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह पूरे ऑपरेशन की निगरानी करते रहे और सभी आवश्यक निर्देश दिए।

Next Story