छत्तीसगढ़

ग्रीन आर्मी की मेहनत रंग लाई, पीपल में आई जान

Nilmani Pal
16 Dec 2022 8:02 AM GMT
ग्रीन आर्मी की मेहनत रंग लाई, पीपल में आई जान
x

दुर्ग। आस्था एवँ श्रद्धा के प्रतीक माने जाने वाले एक देव तुल्य पीपल जिसे सनातन धर्म मे बहुत पवित्र माना जाता है, देवी देवताओं का वास होता है, जिसे स्थान्तरण न कर उखाड़ कर फेंक दिया गया , यह घटना गौतम विहार कॉलोनी देवपुरी की है, जहां एक युवा 8 वर्षीय पीपल की निर्मम हत्या दिया गया फिर उखाड़ कर फेंक दिया गया जिसे डॉ आनंद शर्मा ने देखा और तत्तकाल प्रभाव से ग्रीन आर्मी को सूचित किया फिर क्या था।

ग्रीन आर्मी संस्था के सदस्यों ने नगर निगम के सहयोग मूर्छित अवस्था में पडे हुए पेड़ को आमा तालाब में ले जाकर विधिवत पूजा पाठ कर गायत्री मंत्र के साथ स्थापित कर दिया। विगत 20 दिनों से कृषि वैज्ञानिक डॉ विजय जैन के मार्गदर्शन में ग्रीन आर्मी देवपुरी एवँ अमलडीह ज़ोन के सदस्यो द्वारा पानी, खाद डालकर देख रेख किया गया मेहनत रंग लाई और अब उसमें नया कोंपलें और पत्तियां निकल आई हैं ,वृक्ष पुनः जीवित होकर मानवता की सेवा करने के लिए अपनी तत्परता दिखा रहा है । वैज्ञानिकों ने भी इस वृक्ष को अनूठा बताया है, जो 24 घंटे ऑक्सीजन छोड़ता है, जो मनुष्यों के लिए बहुत जरूरी है। पीपल के नीचे महात्मा बुद्ध से लेकर कई अन्य ऋषि-मुनियों ने ज्ञानार्जन किया है। ज्ञात हो संस्था सदस्यों द्वारा देवपुरी एवँ आमातालाब में सर्वाधिक पीपल रोप गए है जो वर्तमान में पीपल नगरी के नाम से चर्चित है साथ ही होर्डिंग बोर्ड में नाम उल्लेखित कर तालाब की जानकारी प्रदान की गई है जो कि लोगो के लिए ध्यानाकर्षण का केंद्र बना हुआ है। ऐसे ही अनेक कारणों को ध्यान में रखते हुए ग्रीन आर्मी संस्था के सदस्य रायपुर के तालाबो में पीपल वृक्ष को लगातार रोपित कर रहे है और देख रेख कर रहे है। संस्था सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन हेतु शहर वासियों को अपील की है।

Next Story