छत्तीसगढ़

इनाम का लालच, मजदूर ने गंवाए 1 लाख 35 हजार रूपए

Nil dhankar
7 Dec 2021 10:51 AM IST
इनाम का लालच, मजदूर ने गंवाए 1 लाख 35 हजार रूपए
x
छत्तीसगढ़

बिलासपुर। सिरगिट्टी क्षेत्र के कोरमी में रहने वाले श्रमिक ने पांच लाख इनाम के लालच में एक लाख 36 हजार रूपए गंवा दिए। धोखाधड़ी की जानकारी होने पर उसने सिरगिट्टी थाने में इसकी शिकायत की है। पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। सिरगिट्टी क्षेत्र के कोरमी में रहने वाले संतोष बंजारे(42) रोजी-मजदूरी करते हैं। दो दिसंबर को उनके मोबाइल पर अनजान नंबर से काल आया। फोन करने वाले ने लक्की ड्रा में पांच लाख स्र्पये और पल्सर बाइक इनाम जीतने का झांसा दिया। इनाम के लिए बताए खाते में 12 सौ 50 हजार रूपये भेजने कहा।

इस पर संतोष ने परिचित के माध्यम से बताए खाते में रूपए भेज दिए। इसके बाद जालसाज ने अलग-अलग बहानों से एक लाख 36 हजार रूपए मांग लिए। इसके बाद भी उन्हें इनाम की राशि और बाइक नहीं मिली। इस पर उन्हें धोखाधड़ी की आशंका हुई। पीड़ित ने इसकी शिकायत सिरगिट्टी थाने में की है। पुलिस जुर्म दर्ज कर आरोपित की तलाश कर रही है।


Next Story