छत्तीसगढ़

मानवता ही सबसे बड़ी सेवा

Nilmani Pal
7 Nov 2022 10:22 AM GMT
मानवता ही सबसे बड़ी सेवा
x

दुर्ग। जिले में मानव सेवा एवं गौ सेवा पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली जन समर्पण सेवा संस्था, दुर्ग के अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा बंटी का विश्व ब्राह्मण समाज छत्तीसगढ़ द्वारा सम्मान किया गया. मानवता ही सबसे बड़ी सेवा है। यही काम आपको औरों से अलग रखता है। इससे आपको को जो संतुष्टि व प्यार मिलता है उसे शब्दों में बयां करना संभव नहीं। यही सोचकर 'ये' नि:स्वार्थ भाव से जन समर्पण सेवा संस्था के युवा सामाजिक कार्यों में लगे हुए हैं। संस्था कई ऐसे सेवक हैं जो नि:स्वार्थ भाव से लोगों की सेवा करने में हमेशा आगे रहते हैं। इसके बदले उन्हें न तो किसी प्रकार के पारितोषिक की उम्मीद रहती और न ही किसी प्रकार की अन्य चाहत होती है।

हम अक्सर समाजसेवा की बात करते हैं। दूसरे को प्रेरित भी करते हैं। उनके सामने कुछ उदाहरण भी प्रस्तुत करते हैं ताकि लोग मिसाल के रूप में लें और नेक कार्य को आगे बढ़ाने में योगदान दें। ऐसा उदाहरण दुर्ग जिले की जन समर्पण सेवा संस्था हैं जिनके द्वारा किए जा रहे कार्य अनुकरणीय उदाहरण हैं। समाज की बेहतरी, दिनहीनों की मदद, जरूरतमंदों के लिए सहायता के रूप में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। संस्था के सदस्य विगत 6 वर्षों से दरिद्र नारायण की सेवा को ईश्वर सेवा मान रहा है, मानसिक रूप से कमजोर, विक्षिप्त की मदद, दिव्यांग जनोँ को उनकी जरूरत की सामग्री वितरण, गौ माता को रेडियम पट्टी लगाना, पशु-पक्षियों के दाना पानी के लिए सकोरे, कोटना का वितरण करना, हर जरूरतमंदों को उनकी जरूरत की सामग्री जैसे बर्तन, कम्बल, साबुन, निरमा आदि का वितरण ऐसे सरहानीय एवं नेक कार्य संस्था के युवा सदस्य बिना रुके बिना किसी दिन नागा किये निरन्तर जारी रखे हुए है.

जन समर्पण सेवा संस्था के सेवा कार्यों की प्रसंसा पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश में होती है इसी का नतीजा है कि लगातार पूरे प्रदेश के विभिन्न समाजों, संगठनों द्वारा संस्था का सम्मान किया जा रहा है, सम्मान की इसी कढ़ी में दिनाँक 6 नवम्बर 2022 को प्रदेश के भाटापारा जिला बलौदाबाजार में विश्व ब्राह्मण समाज छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित दीपवाली मिलन एवं सम्मान समारोह में जन समर्पण सेवा संस्था, के अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा बंटी का सम्मान किया गया. विश्व ब्राह्मण समाज छत्तीसगढ़ प्रदेश द्वारा भाटापारा के कुंदन भवन में आयोजित सम्मान समारोह अतिथि के रूप में शिवरतन शर्मा (विधायक, भाटापारा), शैलेश नितिन त्रिवेदी (छत्तीसगढ़ पाठ्यपुस्तक निगम मंडल के अध्यक्ष) एवं छत्तीसगढी फ़िल्म के सुपर स्टार अनुज शर्मा एवं अन्य अतिथियों की उपस्थिति में योगेन्द्र शर्मा बंटी को प्रतीक चिन्ह मोमेंट भेंटकर सम्मानित किया गया, जिसमें उनके साथ ब्राह्मण समाज दुर्ग एवं संस्था के सदस्य राहुल शर्मा उपस्थित थे.

सम्मान समारोह में प्रदेश एवं जिले के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान भी किया गया जिसमें दुर्ग जिले की नवनियुक्त महिला पदाधिकारियों का सम्मान हुआ जिसमें दुर्ग से दुर्ग जिला महिला अध्यक्ष किरण शर्मा, चन्दा देवी शर्मा, चन्दा शर्मा, सारिका शर्मा, अनोखी शर्मा, गायत्री शर्मा, मीणा शर्मा, रजनी पण्डा, का सम्मान किया गया. सम्मान समारोह में पूरे प्रदेश से ब्राह्मण समाज के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे जिसमें विशेष रूप से प्रदेशअध्यक्ष सत्यप्रकाश शर्मा, नरेश चौबे, हरगोपाल शर्मा संतोष पटाक, नंदकिशोर शर्मा, सत्यनारायण जोशी, राधेश्याम शर्मा, कैलाश बावला, नंदकिशोर सेवाका, विजय भान शर्मा, प्रकाश शर्मा, आशुतोष शर्मा, कमल शर्मा, विकास पाठक एवं भारी मात्रा में पूरे प्रदेश से ब्राम्हण जन उपस्थित थे.

Next Story