छत्तीसगढ़

पोते ने की दादा की हत्या करने की कोशिश, गिरफ्तार

Nilmani Pal
1 Oct 2022 12:14 PM GMT
पोते ने की दादा की हत्या करने की कोशिश, गिरफ्तार
x
छग

बिलासपुर। बिलासपुर में अपने दादा पर कुल्हाड़ी और हंसिया से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी पोते को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी पोते ने नशा करने के लिए दादा से पैसों की मांग की। उनके मना करने पर उसने पहले हंसिया और फिर कुल्हाड़ी मार दिया, जिससे बुजुर्ग के सिर और चेहरे में गंभीर चोंटे आई है। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला सीपत थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार ग्राम मटियारी निवासी प्रताप शिकारी (70) रोजी-मजदूरी करता है। शनिवार की सुबह वह घर में बिस्तर में लेटा था। तभी उसका पोता अभिलाष कुमार शिकारी (32) आया और नशा करने के लिए पैसों की मांग करने लगा। दादा ने उसे पैसे देने से मना किया, तब उसने बाल खींचकर मारपीट करने लगा। विरोध करने पर उसने अपने दादा को जमीन में गिरा दिया और पास में रखे हंसिए से हमला कर दिया। हंसिया से मारने के बाद उसने कुल्हाड़ी निकाल लिया और सिर में वार कर दिया, जिससे वृद्ध प्रताप खून से लथपथ होकर घायल हो गया।

इस घटना के बाद परिवार वालों ने पुलिस के डायल 112 को जानकारी दी। खबर मिलते ही पुलिस की टीम गांव पहुंच गई। खून से लथपथ गंभीर रूप से घायल वृद्ध प्रताप को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां वह जिंदगी और मौत से जूझ रहा है।

Next Story