छत्तीसगढ़

ग्राम दाढ़ी में सीएम भूपेश बघेल का भव्य स्वागत

Nil dhankar
29 Dec 2022 1:17 PM IST
ग्राम दाढ़ी में सीएम भूपेश बघेल का भव्य स्वागत
x

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के लिए बेमेतरा जिले के नवागढ़ विधानसभा के ग्राम दाढ़ी पहुंचे है। हेलीपेड पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों एवं अधिकारियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में आम जनता से भेंट-मुलाकात का सिलसिला अनवरत रूप से जारी है। भेंट-मुलाकात अभियान की शुरूआत मुख्यमंत्री बघेल ने 4 मई से 11 मई तक सरगुजा अंचल के विधानसभा क्षेत्रों से की थी। इसके पश्चात बस्तर संभाग के सभी विधानसभा क्षेत्रों सहित अब तक 59 विधानसभा क्षेत्रों में मुख्यमंत्री आम जनता से भेंट-मुलाकात कर शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन और उससे जनता से मिल रहे लाभ के बारे में जानकारी प्राप्त कर चुके हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री आम जनता की मांग पर क्षेत्रों के विकास एवं निर्माण कार्यों के लिए करोड़ रूपए की सौगात दे रहे हैं।

Next Story