
x
छग
Ratanpur. रतनपुर। धर्मनगरी रतनपुर स्थित प्राचीन भैरव बाबा मंदिर प्रांगण में अखंड ब्राम्हण समाज सेवा समिति के तत्वावधान में 31 बटुकों का वैदिक रीति-रिवाजों के साथ भव्य उपनयन संस्कार सम्पन्न हुआ। यह आयोजन धार्मिक परंपराओं, वेद मंत्रों और गुरु-शिष्य परंपरा की साक्षात अनुभूति कराने वाला रहा। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए भैरव बाबा मंदिर के प्रबंधक एवं मठाधीश पं. जागेश्वर अवस्थी ने बताया कि उपनयन संस्कार सनातन धर्म के सोलह संस्कारों में सर्वोपरि माना गया है। यह वह पुण्य अवसर होता है जब बटुक को वेदों की दीक्षा देकर ब्राह्मणत्व की दिशा में पहला आध्यात्मिक कदम उठाने का अधिकार प्राप्त होता है। उन्होंने बताया कि यह संस्कार जीवन में केवल एक बार ही होता है और इसका प्रभाव व्यक्ति के पूरे जीवन पर परिलक्षित होता है। पं. अवस्थी ने आगे कहा कि भगवान भैरव बाबा के सान्निध्य और आशीर्वाद से यह आयोजन अत्यंत शुभ और पावन वातावरण में सम्पन्न हुआ। आचार्यों द्वारा बटुकों को वैदिक मंत्रों और आचारशास्त्र की बुनियादी शिक्षाएं दी गईं। समिति के प्रदेशाध्यक्ष योगेश तिवारी ने कहा कि रतनपुर धर्मनगरी में विप्र बटुकों के उपनयन संस्कार आयोजन किया गया, जिसमें समाज की व्यापक भागीदारी रही।
उन्होंने कहा कि यह संस्कार बटुकों को साधारण जीवन से उठाकर ब्रह्मचर्य और आचार्यत्व की दिशा में अग्रसर करता है। यह कार्य समाज के लिए प्रेरणास्रोत और अनुकरणीय है। संस्कार सम्पन्न कराने में आचार्य के रूप में पं. गिरधारी पांडे की विशेष भूमिका रही। उन्होंने सभी बटुकों का वैदिक विधि से यज्ञोपवीत धारण कराया गया और संकल्प दिलाया गया। इस विशेष आयोजन को सफल बनाने में समाज के कई गणमान्यजनों एवं श्रद्धालुओं ने सहभागिता निभाई। कार्यक्रम में योगेश तिवारी, मृदुल तिवारी, राजकुमार तिवारी, चित्रा तिवारी, मीरा शर्मा, कल्याणी शर्मा, राजकुमारी तिवारी, बरखा शर्मा, सुनीता तिवारी, कान्हा तिवारी, दीपक अवस्थी, रवि तंबोली सहित मंदिर के पुजारीगण और समिति के समर्पित कार्यकर्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे। उपनयन संस्कार के अवसर पर अखंड ब्राम्हण समाज सेवा समिति के संगठनात्मक विस्तार की भी घोषणा की गई। पं. जागेश्वर अवस्थी की अनुशंसा पर अनिल शर्मा को मुख्य प्रकोष्ठ प्रदेश संगठन सचिव (बिलासपुर संभाग एवं रतनपुर प्रभारी) नियुक्त किया गया। वहीं, मृदुल तिवारी को युवा प्रकोष्ठ कोटा ब्लॉक अध्यक्ष और कल्याणी तिवारी को नारी शक्ति प्रकोष्ठ की अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। कार्यक्रम के समापन पर सभी नवदीक्षित बटुकों को आशीर्वाद प्रदान कर भविष्य में धर्म, संस्कृति और समाज सेवा के मार्ग पर अग्रसर होने का संकल्प दिलाया गया।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटchhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updateजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





