छत्तीसगढ़

गुरु गोविन्द सिंह जयंती पर भव्य शोभायात्रा आज

Nilmani Pal
17 Dec 2022 3:14 AM GMT
गुरु गोविन्द सिंह जयंती पर भव्य शोभायात्रा आज
x

रायपुर। गुरु गोविन्द सिंह जी की जयंती पर आज रायपुर की गुरुव्दारा गुरुनानक नगर और समूह सिक्ख व साध संगत की ओर से एक शोभा यात्रा का आयोजन किया गया है। इसमें नगाड़ा, बैंड पार्टी, सिक्ख घुड़सवार दस्ता, पाईप बैंड, झांकी, गतका पार्टी, निशान साहिब और पंज प्यारे, गुरुग्रंथ साहिब की पालकी साहिब, कीर्तन के कई जत्थे और समूह साध संगत शामिल होगें। शोभा यात्रा के दौरान सड़क की सफाई टाटीबंध गुरुव्दारा और नगर पालिक निगम व्दारा होगी।

शोभा यात्रा गुरुनानक नगर रायपुर से दोपहर 2.30 बजे से एक शोभा यात्रा दोपहर 2.30 बजे प्रारंभ हो कर तेलीबांधा चौक, बाबा बुढ़ा गुरुव्दारा जीई रोड से कैनाल रोड होते हुए रात आठ बजे तक गुरुव्दारा गुरुगोविन्द नगर, पंडरी गुरुव्दारा में समाप्त होगी। शोभा यात्रा में पंजाब का पाईप बैंड और दिल्ली की गतका टीम का शौर्य प्रदर्शन आकर्षण का केन्द्र होगा। शोभा यात्रा के दौरान लोग पालकी साहिब में सवार श्री गुरुग्रंथ साहिब के दर्शन कर उन्हें नमन कर सकेगें। साथ ही कई कीर्तन जत्थे गुरुवाणी का कीर्तन करते साथ चलेगें। इसमें छत्तीसगढ़ के की अन्य शहरों की साध संगत भी शामिल होगी।

Next Story