
रायपुर। नेहरू युवा केंद्र रायपुर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रचलन को रोकने के लिए जन अभियान के माध्यम से स्वच्छ भारत अभियान क्लीन इंडिया कार्यक्रम विगत 1 अक्टूबर 2022 से निरंतर चलाया जा रहा है. उक्त अभियान के अंतर्गत रायपुर के सबसे महत्वपूर्ण एवं पर्यटन स्थल महादेव घाट पर नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवक राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक ग्रीन आर्मी के सदस्य इको क्लब के सदस्य स्पर्श सामाजिक एवं शैक्षणिक संस्थान के सदस्य द्वारा महा सफाई अभियान चलाया गया जिसमें खारून नदी महादेव घाट के आसपास से 500 किलो से अधिक प्लास्टिक व अन्य अपशिष्ट को 150 से अधिक स्वयंसेवकों द्वारा एकत्रित किया गया और नगर निगम के माध्यम से प्रबंधन किया गया।
कार्यक्रम का संचालन अर्पित तिवारी जिला युवा अधिकारी नेहरू युवा केंद्र रायपुर हेमेंद्र सिंह उपनिदेशक नेहरू युवा केंद्र संगठन छत्तीसगढ़, दुर्गा कॉलेज के सहायक प्राध्यापक एनएसएस प्रभारी सुनीता चंसोरिया, गुरुकुल महिला महाविद्यालय के एन एस प्रभारी रात्रि लहरी समाज सेविका शुभांगी आप्टे, ग्रीन आर्मी ऑफ रायपुर के डॉ. पुरुषोत्तम चंद्राकर, एनआर नायडू, कृष्ण कुमार वर्मा, दिलीप तिवारी, चंद्रकांत देवांगन,पद्मिनी वर्मा, पुनीता चंद्रा, ललिता वर्मा, दीपा परगनिहा, कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप में रायपुर के युवा विधायक रहे. उन्होंने युवाओं को शहर और समुदाय को स्वच्छ और साफ रखने में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया उन्होंने युवाओं को रायपुर शहर को देश में सबसे स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए निरंतर प्रयास करने के लिए जोर दिया कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध रंगमंच अभिनेता लोक गायक डॉक्टर पुरुषोत्तम चंद्राकर ने बताया की वह नेहरू युवा केंद्र से विगत 18 वर्षों से जुड़े हुए हैं और समाज कल्याण के कार्य मे उनकी टीम का संपूर्ण योगदान रहता है।