छत्तीसगढ़
रायगढ़ में 21 और पुसौर में 22 नबम्बर को भव्य कैरियर गाइडेंस महोत्सव
Shantanu Roy
17 Nov 2025 9:47 PM IST

x
छग
Raigarh. रायगढ़। प्रदेश के युवाओं के उज्ज्वल भविष्य और बेहतर कैरियर निर्माण की दिशा में राज्य शासन द्वारा लगातार प्रभावी पहलें की जा रही हैं। इसी क्रम में रायगढ़ जिले में आगामी 21 नवम्बर शुक्रवार और 22 नवंबर शनिवार को एक भव्य और प्रेरणादायी आयोजन का साक्षी बनने बनेगा, जब देश के ख्यातिप्राप्त मोटिवेशनल स्पीकर एवं कैरियर गुरु आनंद कुमार जिले के हजारों विद्यार्थियों और युवाओं से रूबरू होंगे। यह आयोजन प्रदेश के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओ.पी.चौधरी के विशेष पहल से आयोजित किया जा रहा है। विशाल कैरियर गाइडेंस सेशन 21 नवम्बर को रायगढ़ के रामलीला मैदान में और 22 नंवबर को पुसौर के इंद्रप्रस्थ स्टेडियम में होने जा रहा है। आयोजन स्थल पर प्रवेश पूर्ण निःशुल्क है।
कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के निर्देश में दोनों आयोजनों की तैयारियाँ युद्धस्तर पर जारी हैं। उन्होंने आज समय-सीमा की बैठक में आयोजन की तैयारियों के लेकर जिला स्तरीय अधिकरियो को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। रामलीला मैदान और और इंद्रप्रस्थ स्टेडियम में विशाल मंच, विद्यार्थियों और युवाओं के बैठने की बेहतर व्यवस्था, साउंड सिस्टम, पार्किंग, यातायात प्रबंधन और अन्य सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को भव्य और गरिमापूर्ण स्वरूप देने के लिए प्रशासन के अमले पूरी तत्परता से लगे हुए है। कलेक्टर श्री चतुर्वेदी ने विभागों को अलग अलग दायित्व सौपा कर प्राथमिकता में सभी तैयारियां पूरा करने के निर्देश दिए है।
21 नवम्बर को रायगढ के रामलीला मैदान में विशाल कैरियर गाइडेंस सेशन
देश के ख्यातिप्राप्त मोटिवेशनल स्पीकर एवं कैरियर गुरु आनंद कुमार 21 नवंबर शुक्रवार को रायगढ़ के रामलीला मैदान में दोपहर 3.30 बजे से रात्रि तक जिले के युवाओं को कैरियर गाइडेंस देंगे। इस विशाल कार्यक्रम में रायगढ़, लैलूंगा, धरमजयगढ़, तमनार और घरघोड़ा क्षेत्र के 93 हाई एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों तथा 17 महाविद्यालयों के लगभग 10 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवा शामिल होंगे। युवा अपने प्रश्न पूछ सकेंगे, कैरियर से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव ले सकेंगे और जीवन को सकारात्मक दिशा देने वाले उनके अनुभवों से नई ऊर्जा प्राप्त करेंगे।
22 नवंबर को पुसौर के इंद्रप्रस्थ स्टेडियम में कैरियर युवा महासम्मेलन
अगले दिन 22 नवंबर शनिवार को सुबह 8 बजे से विकासखंड मुख्यालय पुसौर के इंद्रप्रस्थ स्टेडियम में क्षेत्र के हजारों युवाओं का अभिनव कैरियर मार्गदर्शन सत्र आयोजन होगा। पुसौर और खरसिया विकासखंड के 40 स्कूलों और 3 महाविद्यालयों के विद्यार्थी तथा बड़ी संख्या में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवा इसमें सम्मिलित होंगे। पुसौर क्षेत्र में इस तरह का विशाल कैरियर गाइडेंस आयोजन पहली बार हो रहा है, जिसे लेकर युवाओं में उत्साह चरम पर है। इस आयोजन में जिले के प्रतिभाशाली युवक-युवतियाँ देश के सबसे लोकप्रिय मोटिवेशनल आइकॉन आनंद कुमार से सीधे संवाद कर सकेंगे। आयोजन स्थल पर प्रतियोगी परीक्षाओं, कैरियर चयन एवं समसामयिक विषयों पर आधारित एक क्विज प्रतियोगिता भी कराई जाएगी, जिसमें छात्र-छात्राएं अपनी प्रतिभा दिखा सकेंगे।
कैरियर मार्गदर्शनः भविष्य संवारने का अवसर
कक्षा 11वीं और 12वीं हर विद्यार्थी के जीवन का निर्णायक पड़ाव होता है। यही समय होता है जब युवा अपनी रुचियों, क्षमताओं और सपनों को पहचानकर सही दिशा में आगे बढ़ते हैं। यह कार्यक्रम युवाओं को उनके बेहतर कैरियर के लिए आत्मचिंतन, सही करियर चयन, और भविष्य की ठोस योजना बनाने में मदद मिलने जा रहा है। पंजीकृत विद्यार्थियों के लिए पूर्णतः निःशुल्क प्रवेश, अध्ययन योजना, अभ्यास तकनीक और परीक्षा रणनीति पर विशेषज्ञ मार्गदर्शन, इंटरएक्टिव प्रश्नोत्तर एवं संशय समाधान सत्र, विज्ञान, वाणिज्य, कला आदि सभी क्षेत्रों में उपलब्ध अवसरों की पहचान, सिर्फ ट्रेंड नहीं, बल्कि योग्यता आधारित करियर चयन पर फोकस होगा।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





