छत्तीसगढ़

रायपुर में भव्य रक्तदान शिविर

jantaserishta.com
29 Jun 2025 10:02 PM IST
रायपुर में भव्य रक्तदान शिविर
x
रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में रविवार 29 जून को भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। करबला के शहीद हजरत इमाम हुसैन और उनके साथियों की याद में युवाओं, महिलाओं समेत मानवता प्रेमियों ने धर्म और जाति से ऊपर उठकर ब्लड डोनेट किया।इमाम हुसैन अ.स. को श्रद्धांजलि देते हुये हिन्दू भाइयो एस एल लावण्या, किशन ठाकुर ने भी रक्तदान किया। इस शिविर में 172 लोगों ने रक्तदान किया है।
रायपुर के मोमिन पारा स्थित हैदरी इमामबाड़ा में सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक चला। जिसमें कुल 172 लोगों ने रक्तदान किया जिसमे 25 महिलाये भी शामिल है। इमाम हुसैन ने महिलाओं और पुरुषों दोनों के लिए समानता के अधिकार और कर्तव्यों की बात की थी। उसी से प्रेरित होकर इस इस शिविर में महिलाओं का भी अभूतपूर्व उत्साह देखा गया। इमाम हुसैन इंसाफ और इंसानियत के भी तरफदार रहे, यहीं वजह है कि उनसे मोहब्बत करने वाले, उनके मानने वाले, याद मनाने वाले अन्य धर्मों के लोगों ने भी बढ़ चढ़कर रक्तदान किया और करबला के शहीदों को श्रद्धांजलि दी। शिविर की सफलता में बिलासा ब्लड सेंटर का भरपूर सहयोग मिला, जिसकी समाज के लोगों ने जमकर तारीफ की।
आयोजकों ने बताया कि ब्लड कैंप का आयोजन पिछले चार सालों से किया जा रहा है। क्यों कि देश और दुनिया में हर साल लाखों मरीजों की मौत सिर्फ इसलिए हो जाती है, क्योंकि उन्हें समय पर उनके ग्रुप का खून नहीं मिल पाता है। इसलिए इस रक्तदान कैंप का आयोजन किया गया। ताकि जरूरतमंद लोगों की जान बच सके और यही इमाम हुसैन के लिए सच्ची श्रद्धांजलि है। वहीं आयोजनकर्ता हैदरी ब्लड ग्रुप ने भविष्य में भी इस तरह के जनहितकारी कार्यक्रम करने का प्रण लिया है। साथ ही शिविर में आये समाज के गणमान्य नागरिकों और सभी के जन सहयोग के लिए उनका धन्यवाद किया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story