छत्तीसगढ़
संभाल लीजिए छाता! छत्तीसगढ़ में आज से फिर झमाझम बारिश
jantaserishta.com
12 Sept 2026 8:45 AM IST

x
रायपुर: छत्तीसगढ़ में मानसून की सक्रियता के चलते अगले पांच दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। आज कई जगह बारिश, भारी वर्षा और वज्रपात का अलर्ट जारी है। मौसम विभाग के अनुसार 12 से 16 सितंबर तक प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। शुरुआती दो दिनों में गरज-चमक और वज्रपात को लेकर विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है।
जानिए अगले पांच दिनों तक कैसा रहेगा मौसम
12 सितंबर को प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है। गरज-चमक के साथ वज्रपात की भी संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने इस दिन के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।
13 सितंबर को छत्तीसगढ़ में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात हो सकता है। मौसम विभाग ने इस दिन भी यलो अलर्ट जारी किया है।
14 सितंबर को प्रदेश में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। हालांकि इस दिन मौसम विभाग की ओर से कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की गई है।
15 सितंबर को राज्य के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने इस दिन के लिए कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की है। 16 सितंबर को भी प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना बनी रहेगी। इस दिन के लिए भी मौसम विभाग की ओर से कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की गई है। मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि गरज-चमक के दौरान खुले स्थानों पर जाने से बचें।
Tagsछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ मौसमछत्तीसगढ़ आज का मौसमChhattisgarhChhattisgarh weatherChhattisgarh weather today
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





