छत्तीसगढ़

राज्यपाल गोद ग्राम पंचायत बिजली के सर्वांगीण विकास के लिए रहे तत्पर: कलेक्टर उईके

Shantanu Roy
1 Aug 2025 9:14 PM IST
राज्यपाल गोद ग्राम पंचायत बिजली के सर्वांगीण विकास के लिए रहे तत्पर: कलेक्टर उईके
x
छग
Gariaband. गरियाबंद। कलेक्टर बी.एस उईके ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक ली। उन्होंने बैठक में राज्यपाल गोद ग्राम पंचायत बिजली में राज्यपाल महोदय के निर्देशानुसार चल रहे विकास कार्यों एवं किए जाने वाले कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने बिजली ग्राम पंचायत के सर्वांगीण विकास के लिए तत्पर रहने के निर्देश देते हुए सभी कार्यों को प्राथमिकता में पूर्ण करने को कहा।
उन्होंने कहा कि बिजली ग्राम पंचायत के अंतर्गत लोगों को शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें पात्रता अनुसार लाभान्वित किया जाए। उन्होंने पोषण, स्वरोजगार, कृषि, स्वच्छता, पर्यावरण, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं ग्रामीण विकास के अंतर्गत सभी आयामों को मद्देनजर रखते हुए योजनाओं का सिचुरेशन कर लोगों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। साथ ही कार्यपूर्णता का प्रतिवेदन भी समय-समय पर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने बिजली ग्राम पंचायत में अभी तक किए जा चुके विकास कार्यों एवं योजनाओं के पूर्णता की जानकारी भी मांगी। बैठक में विभिन्न विभागों के जिला अधिकारीगण मौजदू रहे।
उल्लेखनीय है कि राज्यपाल रमेन डेका ने फिंगेश्वर विकासखंड के ग्राम पंचायत बिजली को गोद लिया है, इसमें आश्रित गांव मड़वाडीह भी शामिल है। उन्होंने पूर्व में गांव का दौरा कर गांव के सरपंच, पंच एवं ग्रामीणों से आवश्यक चर्चा कर चुके है। साथ ही बिजली ग्राम पंचायत को गोद लिए जाने के उद्देश्यों के बारे में जानकारी देकर गांव के विकास के लिए तैयार किए जाने वाले रोड मैप के बारे में भी ग्रामीणों से चर्चा कर चुके है।
राज्यपाल डेका के मंशानुसार बिजली ग्राम पंचायत का सर्वांगीण विकास किया जा रहा है। यह गवर्नर ग्राम है। ग्राम पंचायत में सेंट्रल और स्टेट की फ्लैगशिप प्रोग्राम का हर ग्रामीण तक पहुंच सुनिश्चित की जाएगी। इसका एक रोडमैप बनाने के निर्देश दिए है। गोद ग्राम पंचायत में प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के समन्वय से जो भी अच्छा काम है वह क्रियान्वित किया जा रहा है। समाजिक दायित्वों के निर्वहन के तहत जनप्रतिनिधिगण भी इससे जुड़ रहे है। गांव के सर्वांगीण विकास के लिए सबसे महत्वपूर्ण कार्यों की प्राथमिकता तय कर क्रियान्वित किया जा रहा है।
Next Story