छत्तीसगढ़

रायपुर में राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने देखी फिल्म आर्टिकल 370

Nil dhankar
12 March 2024 4:54 PM IST
रायपुर में राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने देखी फिल्म आर्टिकल 370
x

रायपुर। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन, जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों के साथ आईनॉक्स में फिल्म आर्टिकल 370 को देखी।यह फिल्म जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले संविधान के अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के बाद, वहा की जनता पर पड़े प्रभाव और इस निर्णय से जनता को मिले फायदे को प्रदर्शित करती है ।

फिल्म देखने के बाद राज्यपाल ने कहा कि एक देश एक विधान की विचार धारा के दृढ़ संकल्प के साथ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व और सूझ-बूझ से कश्मीर से धारा 370 हटाई गयी। इससे वहां न केवल अमन चौन स्थापित हुआ बल्कि आम जनता के लिए स्वतंत्रता और शांति से जीने का वातावरण बन गया। फिल्म में कश्मीर के हालात को बहुत अच्छी तरह से दिखाया गया है।

Next Story