रायपुर। राज्यपाल अनुसुईया उइके 20 अक्टूबर 2021 को दुर्ग जिले के अहिवारा में वरघोड़ा शोभायात्रा एवं अभिनंदन समारोह में शामिल होंगी। उइके सुबह 10:10 बजे रायपुर से सड़क मार्ग से रवाना होंगी और सुबह 11:00 बजे पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस अहिवारा पहुंचेगी। वे वहां से सुबह 11:25 बजे रवाना होंगी और सुबह 11:30 बजे दशहरा मैदान, नंदनी नगर, अहिवारा पहुंचेंगी और वहां आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी।

छत्तीसगढ़
राज्यपाल उइके वरघोड़ा शोभायात्रा एवं अभिनंदन समारोह में होंगी शामिल
Janta Se Rishta Admin
19 Oct 2021 2:25 PM GMT

x