छत्तीसगढ़
राज्यपाल उइके ने भगवान महाकाल और अंगारेश्वर महादेव की पूजा-अर्चना की
Nil dhankar
11 Nov 2022 5:23 PM IST

x
रायपुर। राज्यपाल अनुसुईया उइके ने उज्जैन प्रवास के दौरान आज विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मन्दिर में भगवान श्री महाकाल के दर्शन कर विधिवत् पूजा-अर्चना की तथा देश व प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं आमजन की मंगलकामना की। श्री महाकालेश्वर मन्दिर प्रबंध समिति ने राज्यपाल सुश्री उइके को भगवान श्री महाकाल की तस्वीर, प्रसाद, दुशाला भेंट कर अभिवादन किया। तत्पश्चात् राज्यपाल सुश्री उइके ने श्री अंगारेश्वर महादेव मन्दिर में दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की।
पूजन-अर्चना के पूर्व राज्यपाल से श्री महाकालेश्वर मन्दिर के महन्त श्री विनीत गिरिजी ने सौजन्य भेंट की।
Next Story





