छत्तीसगढ़

राज्यपाल उईके ने किया तखतपुर तहसीलदार का सम्मान

Shantanu Roy
27 Jan 2023 10:31 PM IST
राज्यपाल उईके ने किया तखतपुर तहसीलदार का सम्मान
x
छग
बिलासपुर। राज्यपाल अनुसुईया उईके ने तखतपुर तहसीलदार शशांक शेखर शुक्ला को निर्वाचन से जुड़े कार्यों में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया है। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर 25 जनवरी को रायपुर में आयोजित एक समारोह में राज्यपाल ने प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह भेंटकर शुक्ला को सम्मानित किया। गौरतलब है कि राज्य के हर संभाग से एक-एक अधिकारी को पुरस्कार के लिए चयन किया जाना था। बिलासपुर संभाग से शुक्ला का चयन किया गया। इस अवसर पर राज्य की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले भी उपस्थित थीं। कमिश्नर डॉ. संजय अलंग व कलेक्टर सौरभ कुमार ने राज्य स्तरीय पुरस्कार से नवाजे जाने पर शशांक शेखर शुक्ला को बधाई व शुभकामनाएं दी है।
Next Story