छत्तीसगढ़

राज्यपाल ने बन्दी (छत्तीसगढ़ संशोधन) विधेयक, 2021 में हस्ताक्षर किए

jantaserishta.com
19 May 2021 3:04 PM IST
राज्यपाल ने बन्दी (छत्तीसगढ़ संशोधन) विधेयक, 2021 में हस्ताक्षर किए
x

राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने बंदी (छत्तीसगढ़ संशोधन) विधेयक, 2021 में हस्ताक्षर किए। इसके अनुसार छत्तीसगढ़ राज्य को लागू हुए रूप में बन्दी अधिनियम, 1900 (1900 सं. 3) (जो इसमें इसके पश्चात् मूल अधिनियम के रूप में निर्दिष्ट है), को इसमें इसके पश्चात उपबंधित रीति में संशोधित किया जाए। मूल अधिनियम की धारा 31-क में उप-धारा (1) में, शब्द ''इक्कीस'' के स्थान पर, शब्द ''बयालीस'' प्रतिस्थापित किया जाए। उप-धारा (3) में खण्ड (i) में, शब्द ''दो'' के स्थान पर, शब्द ''तीन'' प्रतिस्थापित किया जाए तथा खण्ड (ii) में, शब्द ''दस'' के स्थान पर, शब्द ''चौदह'' प्रतिस्थापित किया जाए।

उल्लेखनीय है कि यह अधिनियम बन्दी (छत्तीसगढ़ संशोधन) अधिनियम, 2021 कहलायेगा। यह राजपत्र में इसके प्रकाशन की तारीख से प्रवृत्त होगा।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story