छत्तीसगढ़

राज्यपाल को अपने पद से अलग हो जाना चाहिए : मंत्री टीएस सिंहदेव

Nil dhankar
3 Jan 2023 3:44 PM IST
राज्यपाल को अपने पद से अलग हो जाना चाहिए : मंत्री टीएस सिंहदेव
x

रायपुर। प्रदेश में आरक्षण के मुद्दे को लेकर चल रहे सियासी बवाल के बीच आज कांग्रेस ने जन अधिकार रैली का आयोजन किया है। रैली की शुरुआत राजधानी स्थित साइंस कॉलेज मैदान से हो चुकी है। कांग्रेस की इस महारैली में मंत्री TS सिंहदेव ने कहा कि राज्यपाल अपने पद का निर्वहन नहीं कर पा रही है। राज्यपाल को अपने पद से अलग हो जाना चाहिए।

मंत्री TS सिंहदेव ने यह भी कहा कि राज्यपाल को विधेयक पर हां या ना कहना चाहिए। साथ कांग्रेस महारैली को लेकर मंत्री रविंद्र चौबे ने भी कहा कि राज्यपाल को अपने पद को छोड़ देना चाहिए। एकात्म परिसर से राजभवन चल रहा है।

यह खबर अभी-अभी ब्रेक हुई है. इस खबर को हम अपडेट कर रहे हैं. हमारी कोशिश है कि आपके पास सबसे पहले जानकारी पहुंचे. इसलिए आपसे अनुरोध है कि सभी बड़े अपडेट्स जानने के लिए इस पेज को रीफ्रेश कर लें. साथ ही हमारी अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए देखते रहे जनता से रिश्ता.

Next Story