छत्तीसगढ़
राज्यपाल रमेश बैस रायपुर पहुंचे, नंदकुमार साय को लेकर कही ये बात
Nilmani Pal
5 May 2023 4:58 PM IST

x
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में लौटने की चर्चाओं को महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस ने शुक्रवार को खारिज किया। उन्होंने कहा कि यह गलत प्रचार है। राज्यपाल बैस ने पूर्व सांसद नंदकुमार साय के कांग्रेस प्रवेश पर भी कुछ भी कहने से मना कर दिया। उन्होंने कहा कि वो सक्रिय राजनीति से दूर हैं।
रमेश बैस चार दिनी दौरे पर रायपुर पहुंचे है। वो अपने गृहग्राम चंदखुरी में श्रीरामचंद जी स्वामी मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शिरकत करेंगे। यह उनका पारिवारिक कार्यक्रम है, लेकिन इसमें प्रदेश भाजपा के तमाम प्रमुख नेता, और पदाधिकारी रहेंगे। इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है. सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए JANTASERISHTA.COM पर
Next Story





