छत्तीसगढ़

राज्यपाल रमेन डेका ने गायत्री नगर पहुंचकर श्रीजगन्नाथ मंदिर में पूजा की

Nil dhankar
19 Aug 2025 12:45 PM IST
राज्यपाल रमेन डेका ने गायत्री नगर पहुंचकर श्रीजगन्नाथ मंदिर में पूजा की
x

रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका आज रायपुर के गायत्री नगर स्थित श्रीजगन्नाथ मंदिर पहुंचे। महाप्रभु के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की और प्रदेश सहित समस्त देशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर विधायक पुरंदर मिश्रा भी उपस्थित थे।

बता दें कि आज मंगलवार को साय कैबिनेट की बैठक मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में नया रायपुर मंत्रालय में चल रही है। जिसमें कृषि, उद्योग, महिला सशक्तिकरण और शिक्षा से जुड़े अहम प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी।

इसके अलावा, केंद्र सरकार की योजनाओं को राज्य में लागू करने के फैसले भी एजेंडे में शामिल हो सकते हैं। इस कारण यह बैठक राजनीतिक और प्रशासनिक दोनों दृष्टि से बेहद अहम मानी जा रही है। जानकारों का कहना है कि, सरकार अब तक कई बड़े मुद्दों पर फैसले टालती आई है। ऐसे में इस बार की कैबिनेट बैठक से जनता को ठोस घोषणाओं की उम्मीद है। खासकर, कृषि और महिला सशक्तिकरण से जुड़ी योजनाओं को लेकर चर्चा गहराई तक हो सकती है।

Next Story
null