राज्यपाल रमेन डेका दिनेश मिरानिया के घर पहुंचे, श्रद्धांजलि दी

रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका, विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह तथा सभी विधायक ने पहलगाम, कश्मीर आतंकी हमले में दिवंगत रायपुर निवासी दिनेश मिरानिया के घर पहुंचकर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
#WATCH | Chhattisgarh: The mortal remains of Dinesh Miraniya, who was killed in the #PahalgamTerrorAttack, brought to his residence in Raipur for the final rites. pic.twitter.com/o0ENgtYttP
— ANI (@ANI) April 24, 2025
यह भी पढ़े
दिनेश मिरानिया (45) को जिस दिन गोली मारी गई, उसी दिन उनकी शादी की सालगिरह थी। वह परिवार के साथ खुशियां मनाने बैसरन घाटी गए थे। वहां पत्नी नेहा, बेटा शौर्य और बेटी लक्षिता के साथ सेलिब्रेट कर रहे थे, तभी आतंकियों ने गोलियों से भून डाला। पहलगाम में दिनेश मिरानिया की पत्नी और बच्चों से गृहमंत्री अमित शाह मिले। शाह ने कहा कि हमले में अपनों को खोने का दर्द हर भारतीय को है। बेगुनाह मासूम लोगों को मारने वाले आतंकियों को बख्शा नहीं जाएगा।
दिनेश का स्टील का कारोबार है। दिनेश चार भाइयों में सबसे छोटे थे। वह परिवार के साथ समता कॉलोनी में रहते थे। एक भाई की पहले ही मौत हो गई है। उसके 2 बड़े भाई हैं। यह परिवार मूलत: ओडिशा का रहने वाला है। कई साल पहले रायपुर आकर बस गया।





