छत्तीसगढ़

राज्यपाल रमेन डेका कल महासमुंद दौरे पर

Nilmani Pal
29 Aug 2024 11:23 AM IST
राज्यपाल रमेन डेका कल महासमुंद दौरे पर
x

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महामहिम राज्यपाल रमेन डेका का 30 अगस्त 2024 को महासमुंद आगमन होगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्यपाल डेका 30 अगस्त को महासमुंद व सिरपुर प्रवास पर रहेंगे। वे सुबह 10 .30 बजे रायपुर से रवाना होकर 11.30 बजे सर्किट हाउस महासमुंद पहुँचेंगे। Governor Ramen Deka

दोपहर 12 बजे गवर्नर जिला पंचायत महासमुंद में अधिकारियों की बैठक लेंगे। दोपहर 1.30 बजे वे वापस सर्किट हाउस पहुँचेंगे। राज्यपाल लंच के पश्चात दोपहर 2.30 बजे पुरातत्व नगरी सिरपुर रवाना होंगे। जहाँ 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत पौधरोपण कर सिरपुर भ्रमण करेंगे। डेका शाम 4 बजे राजभवन रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। Governor Ramen Deka

Next Story