छत्तीसगढ़

राज्यपाल रामेन डेका आज से बस्तर दौरे पर

Nilmani Pal
26 Dec 2024 11:06 AM IST
राज्यपाल रामेन डेका आज से बस्तर दौरे पर
x

रायपुर। राज्यपाल रामेन डेका दो दिन तक बस्तर दौरे पर रहेंगे। आज वे संभागीय मुख्यालय जगदलपुर पहुंचेंगे। यहां कलेक्टर परिसर में अधिकारियों की बैठक लेंगे। फिर चित्रकोट जाएंगे। चित्रकोट में ही रात गुजारेंगे। अगले दिन यानी कल दंतेवाड़ा प्रवास पर रहेंगे।

मां दंतेश्वरी के दर्शन कर आशीर्वाद लेंगे। दरअसल छत्तीसगढ़ के राज्यपाल बनने के बाद रामेन डेका का यह पहला बस्तर दौरा है। वे दो दिनों तक बस्तर में ही रहेंगे। बस्तर और दंतेवाड़ा जिले के अलावा कोंडागांव भी जाएंगे। अफसरों की बैठक लेंगे।

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रामेन डेका असम के रहने वाले हैं। इनका जन्म 1 मार्च 1954 को असम के कामरूप जिले के सुआलकुची में हुआ था। वे असम की मंगलदोई लोकसभा सीट से BJP की टिकट पर दो बार सांसद रह चुके हैं। BJP के संस्थापक सदस्यों में भी हैं। असम BJP के अध्यक्ष रह चुके हैं।


Next Story