छत्तीसगढ़

राज्यपाल रमेन डेका ने राजभवन में ध्वजारोहण कर सलामी ली

Nil dhankar
15 Aug 2024 10:37 AM IST
राज्यपाल रमेन डेका ने राजभवन में ध्वजारोहण कर सलामी ली
x

रायपुर raipur news । राज्यपाल रमेन डेका ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज सुबह राजभवन में ध्वजारोहण किया एवं सलामी ली तथा परेड का निरीक्षण किया। इस अवसर पर प्रथम महिला रानी डेका काकोटी भी उपस्थित थीं। Independence Day

राज्यपाल ने राजभवन सचिवालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए उनके परिजनों एवं बच्चों से आत्मीय भेंट की और बच्चों में टॉफी-मिठाई वितरित की। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव यशवंत कुमार, विधिक सलाहकार भीष्म प्रसाद पाण्डेय, उप सचिव हिना अनिमेष नेताम सहित राजभवन के सभी अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।



Next Story