छत्तीसगढ़
राज्यपाल रमेन डेका ने दीपावली पर्व पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
Shantanu Roy
17 Oct 2025 11:35 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने दीपों के पंचपर्व धनतेरस, नरक चतुर्दशी, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज के अवसर पर प्रदेशवासियों एवं देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि यह पर्व भारतीय संस्कृति की समृद्ध परंपरा का प्रतीक है और समाज में प्रेम, एकता एवं भाईचारे का संदेश देता है। राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा कि दीपावली का पर्व केवल रोशनी का उत्सव नहीं, बल्कि यह जीवन से अज्ञान और नकारात्मकता के अंधकार को दूर करने का प्रतीक है। दीपों की उज्ज्वल ज्योति ज्ञान, आनंद और सकारात्मक ऊर्जा का प्रसार करती है। उन्होंने कहा कि यह पर्व हमें प्रेरित करता है कि हम अपने जीवन में सत्य, धर्म और सद्भाव के मार्ग पर चलें तथा दूसरों के जीवन में भी उजाला फैलाएं। राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि दीपावली का त्यौहार समाज में एकजुटता और सौहार्द की भावना को प्रबल करता है।
यह अवसर परिवार और समाज के बीच रिश्तों को मजबूत करने का भी होता है। इस पर्व पर हमें आपसी मतभेदों को भुलाकर प्रेम और सहयोग की भावना से एक-दूसरे के साथ जुड़ना चाहिए। राज्यपाल ने नागरिकों से अपील की कि दीपावली के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि पटाखों का सीमित उपयोग करें ताकि पर्यावरण पर इसका विपरीत प्रभाव न पड़े और सभी के लिए यह पर्व खुशियों का कारण बने। उन्होंने यह भी कहा कि जरूरतमंदों की मदद कर दीपावली का असली अर्थ पूरा किया जा सकता है, क्योंकि सच्ची खुशी तभी है जब समाज का हर व्यक्ति इस पर्व की रौनक में शामिल हो। राज्यपाल ने आगे कहा, “दीपों का यह पर्व हमारे जीवन में नई ऊर्जा, उत्साह और उमंग लेकर आए। यह न केवल हमारे घरों को रोशन करे, बल्कि हमारे हृदय और विचारों को भी प्रकाशमान बनाए।” उन्होंने सभी नागरिकों से आग्रह किया कि दीपावली पर स्वच्छता, सामाजिक समरसता और सद्भाव का संदेश फैलाएं तथा समाज में सकारात्मकता और विकास की भावना को मजबूत करें।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





