छत्तीसगढ़
प्रख्यात हास्य कवि पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे के निधन पर राज्यपाल रमेन डेका ने जताया शोक
Shantanu Roy
26 Jun 2025 6:37 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध हास्य कवि और पद्मश्री सम्मान से अलंकृत डॉ. सुरेंद्र दुबे के निधन पर राज्यपाल रमेन डेका ने गहरा शोक व्यक्त किया है। राज्यपाल ने दिवंगत कवि के निधन को साहित्यिक जगत की अपूरणीय क्षति बताया है। राज्यपाल डेका ने कहा कि डॉ. दुबे ने अपने विलक्षण हास्य, तीखे व्यंग्य और प्रभावशाली काव्यशैली से देश-विदेश में छत्तीसगढ़ की साहित्यिक पहचान को नई ऊंचाई दी। उनके निधन से साहित्य प्रेमियों और प्रशंसकों को गहरा आघात पहुंचा है। राज्यपाल ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोकसंतप्त परिजनों को इस दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करने की कामना की है।
छत्तीसगढ़ के प्रख्यात हास्य कवि पद्मश्री से सम्मानित डॉ. सुरेंद्र दुबे जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकसंतप्त परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।
— Governor Chhattisgarh (@GovernorCG) June 26, 2025
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayChhattisgarh Hindiजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





