छत्तीसगढ़

राज्यपाल रमेन डेका ने नारी शक्ति पर दिया प्रेरक संदेश

Shantanu Roy
1 May 2026 7:16 PM IST
राज्यपाल रमेन डेका ने नारी शक्ति पर दिया प्रेरक संदेश
x
छग
Raipur. रायपुर। संत गोविंद राम शदाणी शासकीय कला एवं वाणिज्य कन्या महाविद्यालय महाविद्यालय द्वारा विद्यार्थी संवाद कार्यक्रम का आयोजन छत्तीसगढ़ मंडपम लोक भवन में आयोजित किया गया । संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन एवं क्रियान्वयन कार्यक्रम प्राचार्य डॉ उषा किरण अग्रवाल के निर्देशन में किया गया। कार्यक्रम में राज्यपाल रमेन डेका जी , रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा जी, संत युधिष्ठिर लाल शदाणी जी की ग़रिममयी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के प्रारंभ में महाविद्यालय प्राचार्य डॉक्टर उषा किरण अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में
महाविद्यालय
की स्थापना से लेकर विकास की यात्रा साझा की। पुरंदर मिश्रा जी ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों के प्रश्नों का जवाब देते हुए कहा कि सोशल मीडिया का संतुलित उपयोग करें , दुरुपयोग न करे,। सदैव माता पिता का आशीर्वाद लेकर ही घर से निकले। संत युधिष्ठिर लाल शदाणी जी ने भी अपना आशीर्वचन दिया। राज्यपाल रमेन डेका जी ने अपने उद्बोधन में नारी शक्ति की महत्ता एवं उनकी महत्वपूर्ण भूमिका से परिचित करवाया तथा नारी की तुलना पानी से की। जीवन में नारी के विभिन्न स्वरूपों से परिचित कराया।

बालिकाओं को भी प्रेरित कियाकि वे अपने स्वयं के महत्व से परिचित हो एवं स्वयं को सशक्त बनाएं। तथा यह भी कहा कि हमें हर परिस्थिति में प्रसन्न रहना चाहिए। तदुपरांत विभिन्न छात्राओं के द्वारा में विधायक पुरंदर मिश्रा जी तथा राजपाल महोदय से अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया। जिसके अंतर्गत राज्यपाल जी ने तनाव प्रबंधन, महिला सशक्तिकरण कौशल विकास, आदि प्रश्नों पर छात्राओं की जिज्ञासाओं का समाधान किया। छात्राओं ने उनके निजी जीवन से संबंधित कई प्रेरणास्पद प्रत्युत्तर प्राप्त किए जैसे उनके छात्र जीवन का अनुभव, उनके प्रिय गायक भूपेन हजारिका जी के गीत के विषय में पूछा तथा यह भी जिज्ञासा रही कि उन्हें छत्तीसगढ़ राज्य की संस्कृति के विषय में पूछा। कार्यक्रम के प्रारंभ में राज्यपाल जी ने महाविद्यालय की छात्रा प्राचार्य
डॉक्टर उषा किरण
अग्रवाल विधायक पुरंदर मिश्रा जी एवं संत जिला लाल चढ़ाने जी को प्रतीक चिन्ह भेंट किए। महाविद्यालय के द्वारा राज्यपाल जी को प्रतीक चिन्ह के रूप में धान का कटोरा भेंट किया गया। कार्यक्रम का संचालन डीआर वैशाली गौतम हृदय एवं विद्यार्थी संवाद कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर कविता शर्मा के द्वारा किया गया। कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन जन भागीदारी समिति के अध्यक्ष सतीश छुगा नी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय की समस्त प्राध्यापक कर्मचारी एवं छात्राएं उपस्थित रहे।
Next Story