छत्तीसगढ़

आज बिलासपुर दौरे पर रहेंगे राज्यपाल रामेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

Nilmani Pal
31 Aug 2024 1:39 AM GMT
आज बिलासपुर दौरे पर रहेंगे राज्यपाल रामेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
x

बिलासपुर Bilaspur । राज्यपाल रामेन डेका व मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बिलासपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। राज्यपाल के साथ उनकी पत्नी रानी डेका काकोटी भी रहेंगी। राज्यपाल सुबह 10:35 बजे पंडित सुंदर लाल शर्मा विश्वविद्यालय के हेलीपैड पर उतरेंगे पहुंचेंगे। सुबह 10:40 बजे अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय परिसर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण करेंगे।

सुबह 11 बजे यहां आयोजित दीक्षा समारोह में भाग लेंगे। दोपहर 12 बजे न्यू सर्किट हाउस पहुंचेंगे। दोपहर 1:30 बजे मंथन सभाकक्ष में अधिकारियों की बैठक लेंगे। दोपहर तीन बजे पंडित सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय के हेलीपैड से रतनपुर के लिए रवाना होंगे। दोपहर 3:15 बजे रतनपुर पहुंचकर महामाया देवी के दर्शन करेंगे। शाम 4:05 बजे हेलीपैड से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

इसी तरह मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सुबह 10:20 बजे ओपन विवि के हेलीपैड पर उतरेंगे। सुबह 10:30 बजे पंचम दीक्षांत समारोह में भाग लेने अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय पहुंचेंगे। दोपहर 12:30 बजे न्यू सर्किट हाउस जाएंगे। वहीं दोपहर 1:55 बजे होटल सेंट्रल पाइंट इंटरनेशनल होटल बोदरी पहुंचेंगे, जहां जिला उ ्योग संघ के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

Next Story