राज्यपाल रमेन डेका और CM विष्णुदेव साय ने शहीद वाटिका पहुंचकर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि

रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित शहीद वाटिका पहुंचे। उन्होंने अमर जवान स्तंभ पर पुष्पांजलि अर्पित कर शहीद वीर जवानों को नमन किया।
उन्होंने शहीदों के सर्वोच्च बलिदान को स्मरण करते हुए उनके परिजनों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, विधायक मोतीलाल साहू, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक विवेकानंद सिन्हा सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी उपस्थित थे।
शौर्य, अनुशासन, समर्पण और त्याग की सजीव मिसाल हैं हमारे पुलिस बल।
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) October 21, 2025
आज माननीय राज्यपाल श्री रमेन डेका जी के साथ माना में आयोजित "पुलिस स्मृति दिवस" कार्यक्रम में शामिल हुआ।
इस दिवस पर उन वीर जवानों को नमन करता हूँ, जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया।… pic.twitter.com/66yoxG0qet





