छत्तीसगढ़

राज्यपाल हरिचंदन आज देखेंगे फिल्म आर्टिकल 370

Nil dhankar
12 March 2024 7:47 AM IST
राज्यपाल हरिचंदन आज देखेंगे फिल्म आर्टिकल 370
x

रायपुर। जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले संविधान के अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के बाद, वहा की जनता पर पड़े प्रभाव और इस निर्णय से जनता को मिले फायदे को दिखाने वाली फिल्म आर्टिकल 370 को राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन आज जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों के साथ देखने जायेंगें।

एक देश एक विधान की विचार धारा के दृढ़ संकल्प के साथ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व और सूझ-बूझ से कश्मीर से धारा 370 हटाई गयी। इससे वहां न केवल अमन चैन स्थापित हुआ बल्कि आम जनता के लिए स्वतंत्रता और शांति से जीने का वातावरण बन गया। फिल्म में कश्मीर के हालात को बहुत अच्छी तरह से दिखाया गया है।

Next Story