छत्तीसगढ़
पीएम मोदी के प्रवास को लेकर राज्यपाल हरिचंदन ने राजभवन में ली बैठक
Nil dhankar
22 April 2024 1:37 PM IST

x
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 व 24 अप्रैल 2024 को छत्तीसगढ़ के प्रवास पर रहेंगे। वे 23 अप्रैल को राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगे। इस सिलसिले में राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने आज राजभवन में संबंधित अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। हरिचंदन ने राजभवन में प्रधानमंत्री के रात्रि विश्राम के लिए की गई तैयारियों का भी स्वयं जायजा लिया।
इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव यशवंत कुमार, उप सचिव हिना अनिमेष नेताम एवं राजभवन के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
Next Story





